ग्राम बिलासपुर में भाजपा मंडल बिलासपुर की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

0
7

ग्राम बिलासपुर में भाजपा मंडल बिलासपुर की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

बिलासपुर
उमरिया जिले की बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलासपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन एवं उसकी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कोल, भाजपा मंडल बिलासपुर के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • टैग्स
  • bjp
पिछला लेखसमय पर चुनाव नहीं कराने पर कोर्ट की टिप्पणी, भविष्य में पहले शुरू हो प्रक्रिया
अगला लेखस्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें