वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का 70 वर्ष की आयु में निधन

0
5

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का 70 वर्ष की आयु में निधन

पत्थलगांव
 जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा का सोमवार प्रातः 05 बजे निधन हो गया।वे 70 वर्ष के थे। विगत 5 दशकों से वे निष्पक्ष एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ रहे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के बाद भी उनकी लेखनी नहीं रुकी। उनका निधन पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पाँच दशक में, उन्होंने सभी बड़े समाचार पत्रों के अलावा, न्यूज एजेंसी वार्ता और आईबीसी 24 के लिए काम किया।80-90 के दशक में, उन्होंने जशपुर सरगुजा जिले के दूरस्थ इलाकों की रिपोर्टिंग की, जिसे देशभर में स्थान मिला। श्री शर्मा अविभाजित मध्य प्रदेश के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार रहे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद वे अधिमान्यता समिति के सदस्य रहे। उनकी अंत्येष्टि बनारस के मणिकर्णिका घाट में होगी।

पिछला लेखयूपी के कई जिलों में बारिश का संकट, मऊ-कुशीनगर समेत 7 जिलों में 40% से भी कम वर्षा
अगला लेखनौकरी में न सिफारिश, न रिश्वत! यूपी में निष्पक्ष भर्ती पर जोर, युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रहा मौका

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें