पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी का आज होगा समाधान? वड़िंग-चन्नी समेत बड़े नेताओं की दिल्ली में बैठक

0
5

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी के बीच पार्टी हाईकमान ने अब शीर्ष स्तर पर नेताओं को एक मंच पर लाने की कवायद तेज कर दी है। आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक होने जा रही है।

इसमें विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों के बारे में रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस बैठक में पंजाब के 5-6 सीनियर कांग्रेस नेता शामिल होंगे। एक जुलाई को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा चुनाव समिति की घोषणा के बाद यह पहला मौका होगा, जब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से एक साथ मुलाकात करेंगे।

राजा वड़िंग और चन्नी भी होंगे शामिल
जानकारी अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और विजय इंदर सिंगला शामिल होंगे। सूत्रों अनुसार बुधवार दोपहर बाद या वीरवार को राहुल गांधी पंजाब नेताओं से अलग से बैठक करेंगे। बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कुछ अन्य सीनियर नेता मौजूद होंगे।

पिछला लेखयुवा मैनपावर, स्किलिंग और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ निवेशकों की जरूरतों के अनुरूप तैयार है यूपी: सीएम योगी
अगला लेखश्रीलंका को हराकर भारत ने बढ़ाई WTC फाइनल की उम्मीदें, रैंकिंग में 5वें नंबर पर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें