रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र

0
7

रायपुर

रक्षाबंधन पर राज्यपाल  रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी मती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित  जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा।

राज्यपाल  डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पिछला लेखपैनम कोल माइंस मामले में हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, सरकार को 5 नवंबर तक ACB रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
अगला लेखराखी के दिन यूपी में मातम: कुछ घंटों के अंतराल पर दो बस हादसे, चार मौत और 50 घायल

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें