50 साल पूरे होने पर लोकायुक्त संगठन का स्थापना दिवस समारोह, CM योगी होंगे शामिल

0
5

लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में  शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

सोमवार को गोमतीनगर स्थित लोक आयुक्त कार्यालय में होगा आयोजन

सीएम योगी करेंगे स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन

50 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर लगेगी प्रदर्शनी

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (14 सितंबर) को उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। गोमतीनगर स्थित लोक आयुक्त कार्यालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक आयुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री लोक आयुक्त प्रशासन की स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन करेंगे। समारोह में लोक आयुक्त संगठन की 50 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से संगठन की स्थापना से अब तक की कार्यप्रणाली, प्रमुख उपलब्धियों और पांच दशक की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

पिछला लेखडेढ़ महीने में नौकरी, सिर्फ 1180 रुपये खर्च; RML के 194 अभ्यर्थियों ने बताया भर्ती का अनुभव
अगला लेखऊर्जा क्षेत्र में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 135 में 74 दिन सबसे बेहतर रही बिजली आपूर्ति

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें