भोपाल, तेजी से उपनगर के रूप में विकसित हो रहे कोलार के रह वासियों को अब छोटे-छोटे कामों के लिए कलेक्टर कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे… स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि नवनिर्मित एसडीएम और तहसील कार्यालय में अब वह सभी कार्य किए जाएंगे जिसके लिए लोगों को कलेक्टर कार्यालय जाना पड़ता था नवीन कार्यालय का उद्घाटन करते हुए रामेश्वर शर्मा ने विश्वास दिलाया की रजिस्ट्री नामांतरण या प्रॉपर्टी से संबंधित सभी काम अब इस नवीन भवन में ऑनलाइन के माध्यम से संभव हो पाएंगे इस मौके पर एसडीएम सहित अधिकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
नए एसडीम कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एसडीएम पी.सी. पांडे ने कहा कि विधायक जी की आशा अनुसार मैं आप सभी की आशाओं आकांक्षाओ इच्छाओं के अनुरूप विश्वास दिलाता हूं कि नए कार्यालय में कार्य हेतु हमारी टीम अच्छी तरह से उतरेगी यदि इसमें कुछ कमी हो तो हमें अवगत कराए हम उसे दूर करने की कोशिश करेंगे.
एसडीएम पांडे ने विधायक रामेश्वर शर्मा पार्षद, मंडल अध्यक्ष जिले से पधारे एसडीएम साहब और दोनों तहसीलदारों पटवारी एवं आर.आई साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने कम समय में जो व्यवस्थाएं इतनी अच्छी तरीके से कर कार्यक्रम को संपन्न कराया इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
कार्यक्रम के दौरान कोलार तहसीलदार यशवर्धन सिंह ने हुजूर विधायक शर्मा को कोलार तहसील के समस्त कार्यकर्ताओं प्रतिनिधि मंडल की ओर से नया कार्यालय देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जी का यह प्रयास कोलार को विकास की गति प्रदान करेगा.
तहसीलदार सिंह ने कोलार के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए विधायक जी को आश्वासन दिया कि इस नए भवन से हम कोलार की जनता की जितनी सेवा कर पाए उतनी करेंगे और विधायक जी का कोलार को आगे ले जाने जो विजन है उस विजन को आगे ले जाने मे अपनी टीम की तरफ से आश्वासन देता हूं कि आपके इस विजन मे मेरी पूरी टीम आपको सहयोग प्रदान करते रहेंगी.
नवीन कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एसडीम पी.सी.पांडे दोनो तहसीलदार पार्षद बबीता डोंगरे मंडल अध्यक्ष मनोहर मीणा एडीएम साहब आर.आई. पटवारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य गण्यमान्य एंव जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.



