अमृतसर में 50 लाख की ठगी का मामला, कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो पर FIR

0
5

अमृतसर.

कांग्रेस सरकार में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके एक साथी अमित बजाज के खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

आरोप है कि दोनों आरोपितों ने जिला कचहरी के सामने कैनाल कालोनी निवासी कंवरदीप सिंह से पचास लाख की ठगी की है। उधर, थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपित अमित बजाज होली सिटी का रहने वाला है जबकि वंश बस्सी पुराने शहर स्थित घी मंडी के भीतर शहीद भगत सिंह रोड का रहने वाला है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 जून 2023 को एक जमीन का एग्रिमेंट टू सेल किया था।

पिछला लेखखेल अकादमियों में एडमिशन की तैयारी, रायपुर में कल से चयन ट्रायल शुरू
अगला लेखयोगी सरकार का बड़ा ऐलान: 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, अगले 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का दावा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें