रोज-रोज पोहा-उपमा खाकर हैं परेशान? नाश्ते में बनाएं मूंग दाल-बेसन का क्रिस्पी चीला

0
4

 अगर आप नाश्ते में रोज पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी के साथ टेस्टी भी ट्राई करना चाहते हैं तो मूंग दाल और बेसन चीला बना सकते हैं. मूंग दाल और बेसन से तैयार यह चीला बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है. इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च जैसी चीजें डाली जाती हैं जो इसका स्वाद और बढ़ा देती हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे नाश्ते के अलावा शाम की हल्की भूख या हल्के डिनर में भी बना सकते हैं. इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ सर्व किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं मूंग दाल और बेसन का चीला बनाने का आसान तरीका और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप मूंग दाल
1/2 कप बेसन
1 मीडियम साइज टमाटर, बारीक कटा हुआ
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1/2 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
4-5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा हरा धनिया
1/4 छोटी चम्मच हल्दी
1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
तेल, चीला सेंकने के लिए

मूंग दाल और बेसन चीला बनाएं कैसे?

  • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें. दाल नरम हो जाए तो इसका सारा पानी निकाल दें. अब दोनों दालों को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और बारीक पीस लें.
  • तैयार दाल के पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें बेसन डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए ऐसा घोल तैयार करें, जिसे तवे पर आसानी से फैलाया जा सके. ध्यान रखें कि बैटर बहुत गाढ़ा या बहुत पतला न हो.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च डालें. इसके बाद हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. आखिर में हरा धनिया डाल दें. अगर आपको चीला ज्यादा क्रिस्पी पसंद है तो बैटर को थोड़ा पतला रखें.
  • अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. तवा गर्म होने पर एक कलछी बैटर डालें और चम्मच की मदद से इसे गोल और पतला फैलाएं. चीले को बहुत मोटा न रखें, वरना इसे पकने में ज्यादा समय लग सकता है.
  • जब चीले के किनारे हल्के सुनहरे होने लगें तो चारों तरफ थोड़ा तेल डालें और सावधानी से इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंकें, जब तक चीला हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए.
  • तैयार चीले को प्लेट में निकालें और हरी धनिया-पुदीना चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
पिछला लेखपितृ पक्ष में चीटियों को आटा-चीनी खिलाने से क्या होता है? जानें धार्मिक मान्यताओं से जुड़े रहस्य
अगला लेखरोहित-कोहली-गिल के रन काफी नहीं, 2027 विश्व कप के लिए गेंदबाजी बनेगी टीम इंडिया की असली ताकत

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें