नोएडा में स्कूलों को बम धमकी से मचा हड़कंप, करीब एक दर्जन स्कूलों में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम

0
3

नोएडा
स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चल रही हो और अचानक बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर आ जाए, तो अभिभावकों की चिंता बढ़ना लाजिमी है. नोएडा में ऐसा ही मामला सामने आया है. करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत कई स्कूल शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 

कई स्कूलों को मिली धमकी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नोएडा के करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस लिस्ट में एपीजे, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन जैसे स्कूलों के नाम शामिल हैं. एक साथ कई स्कूलों को निशाना बनाकर धमकी दिए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सभी स्कूलों को धमकी किस माध्यम से मिली और इसके पीछे किसका हाथ है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर
धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं.सुरक्षा एजेंसियां स्थिति का जायजा ले रही हैं और धमकी से जुड़ी जानकारी की जांच में जुटी हुई है।  

धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी कहां से भेजी गई और क्या यह वास्तविक खतरा है या किसी ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है. फिलहाल, किसी स्कूल में बम मिलने या धमकी के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

पिछला लेखशारदीय नवरात्र में बनेंगे 2 गजकेसरी और 3 सर्वार्थ सिद्धि योग, मेष समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
अगला लेखपंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन की हलचल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें