भोपाल में शॉपिंग करने गए युवक की अचानक मौत, दवा खाने के 20 सेकेंड बाद गिरा

0
1

भोपाल

 लक्ष्मी टॉकीज के पास सोमवार रात एक दोस्त को कपड़े दिलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेचैनी होने पर वह दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा और टैबलेट खाने के बाद पानी पिया। कुछ ही देर में वह तड़पने लगा और कुर्सी से नीचे गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

पिछला लेखमिथिला के मखाने की कश्मीर में होगी खेती, किसानों को मिलेगा नई तकनीक और प्रशिक्षण का लाभ
अगला लेखगैस रिसाव बना हादसे की वजह, दीये से भड़की आग में गोपालगंज में 25 लोग झुलसे

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें