शिवपुरी में पत्नी और उसके दोस्त की पिटाई, पति ने चचेरे भाई के साथ मिलकर की मारपीट; केस दर्ज

0
3

शिवपुरी
 शिवपुरी से पत्नी और उसके मित्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने दोनों को साथ में घूमते हुए देख लिया था। उसके बाद चचेरे भाई के साथ मिलकर उसने पत्नी और उसके मित्र की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

क्या है पूरा मामला
    पुलिस के अनुसार पीड़िता पूजा आदिवासी का पति गोविन्द आदिवासी से विवाद चल रहा था। वह पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। कल पूजा अपने एक मित्र के साथ भदैया कुंड क्षेत्र में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना गोविन्द को दे दी। सूचना मिलते ही गोविन्द आग-बबूला हो गया। अपने चचेरे भाई को साथ भदैया कुंड पहुंच गया।

आरोप है कि वहां पहुंचते ही गोविन्द ने पूजा के चरित्र पर सवाल उठाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर अपने भाई के साथ मिलकर पूजा और उसके मित्र दोनों की पिटाई कर दी। घटना के बाद पूजा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पूजा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति गोविन्द और उसके चचेरे भाई के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
पुलिस ने कहा कि यह वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला है, जिसमें महिला द्वारा अलग रहने के दौरान अपनी मर्जी से घूमने जाने पर पति द्वारा हिंसा की गई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

  • टैग्स
  • fir
पिछला लेख46 संपत्तियां, जमीनों के सौदे और स्टाम्प ड्यूटी का मामला, भोपाल से जांच की मॉनीटरिंग जारी
अगला लेखMP में मौसम का यू-टर्न, गुना-नीमच समेत कई जिलों में बारिश के आसार; तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें