भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

0
2

जालंधर.

भारत में साल 2030 में होने वाले पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में जानकारी दी।

ओडिसा दो बार पुरुष विश्व कप की मेजबानी कर चुका है, जबकि तमिलनाडु ने पिछले साल चेन्नई और मदुरै में पुरुष जूनियर विश्व कप का आयोजन किया था। भारतीय हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले पंजाब ने कभी इस मेगा इवेंट की मेजबानी नहीं की है। यह राज्य वर्तमान में पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है, जो 17 वर्षों में इसका पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। पंजाब द्वारा आयोजित आखिरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी इवेंट 2009 में गोल्ड कप था।

पिछला लेखग्वालियर AI सम्मेलन 2.0 का समापन, 40 टीमों ने हैकाथॉन में दिखाए AI आधारित नवाचार
अगला लेखIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें