बस्तर में लौटी रेल की रफ्तार, 37 दिन बाद पटरी पर उतरी यात्री ट्रेनें

0
3

जगदलपुर.

बस्तर के रेल यात्रियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने लगा है, लेकिन ट्रेन पकड़ने के लिए अब पुरानी समय सारणी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण बाधित यात्री परिवहन धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है.

25 सितंबर को मल्लीगुड़ा और जरति के बीच हुए भूस्खलन ने रेल संपर्क रोक दिया था. इसके बाद ट्रेनों को दोबारा चलाने की तैयारी हुई, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण बहाली की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. अब समलेश्वरी और हीराखंड एक्सप्रेस का परिचालन 1 नवंबर से शुरू हो रहा है. वहीं राउरकेला इंटरसिटी और नाइट एक्सप्रेस 4 नवंबर से फिर पटरी पर लौटेंगी. राहत के साथ रेलवे ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव किया है.

जगदलपुर से राउरकेला इंटरसिटी अब दोपहर 2:10 के बजाय 2 बजे रवाना होगी. नाइट एक्सप्रेस शाम 7:50 के बजाय 6:45 बजे ही जगदलपुर से छूटेगी. वहीं समलेश्वरी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय सुबह 5:32 से बदलकर 5:20 बजे कर दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले नई समय सारणी की जानकारी लेना जरूरी होगा.

पिछला लेखजुटेंगे RSS के दिग्गज, भागवत समेत सभी 6 सरकार्यवाह होंगे शामिल; 408 पदाधिकारियों की रहेगी मौजूदगी
अगला लेखबिहार में बिजली कनेक्शन के नियम बदले, अब एकमुश्त फीस देकर मिलेगा कनेक्शन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें