फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

0
3

फतेहगढ़ साहिब.

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार अपने व्यक्तिगत दौरे के तहत फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। राज्यपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि राज्य सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने संबंधी फाइल उनके पास भेजती है, तो वे उस पर बिना किसी देरी के तत्काल कार्रवाई कर सभी आवश्यक कार्यों को मूर्त रूप देंगे।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया हाल ही में 24 अक्टूबर को माता चक्रेश्वरी देवी मंदिर के वार्षिक महोत्सव में शिरकत करने के बाद महज 10 दिनों में आज दोबारा चक्रेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता चक्रेश्वरी देवी की विशेष आरती व पूजन के बाद कहा कि इस पावन स्थल पर नतमस्तक होकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति और आत्मिक शांति मिली, जिससे प्रेरित होकर वे जनसेवा की शक्ति मांगने दोबारा यहां आए हैं।

पिछला लेखछत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, जानें क्या-क्या हो सकता है प्रभावित
अगला लेखदंतेवाड़ा राज्योत्सव में पद्मडॉ. बुधरी ताती और स्वच्छता दीदियों का सम्मान, प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें