दिल्ली की सरकारी महिला यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिला 1 करोड़ का पैकेज, MotorQ ने दिया ऑफर

0
1

देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT और NIT को प्रमुख संस्थान माना जाता है लेकिन कई अन्य सरकारी काॅलेज भी अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड से पहचान बना रहे हैं। ऐसा ही एक नाम इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन (IGDTUW) का है। दिल्ली स्थित इस महिला यूनिवर्सिटी के बीटेक प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स को अच्छे मौके मिले हैं।

2026 बैच की कंप्यूट साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) छात्रा को एक कंपनी से ₹1 करोड़ का CTC ऑफर मिला है। आइए जानते हैं संस्थान के प्लेसमेंट रिकॉर्ड और प्रमुख ब्रांच के प्रदर्शन के बारे में।

IGDTUW में BTech प्लेसमेंट में 1 करोड़ रुपये का CTC ऑफर
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन (IGDTUW) एक प्रमुख सरकारी महिला टेक्निकल यूनिवर्सिटी है। यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए प्लेसमेंट के अच्छे मौके मिले हैं। यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आंकड़ों के अनुसार, 2026 बैच की एक BTech कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) छात्रा को MotorQ कंपनी से ₹1 करोड़ का CTC ऑफर मिला है। कैंपस प्लेसमेंट में अच्छे सैलरी पैकेज के कारण संस्थान ने इंजीनियरिंग प्लेसमेंट में आईआईटी और एनआईटी की तरह उपलब्धि हासिल की है।

CSE ब्रांच में सबसे ज्यादा पैकेज और प्लेसमेंट के अवसर
संस्थान में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच और अन्य बीटेक प्लेसमेंट में टाॅप में शामिल है। इस ब्रांच की छात्राओं को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और अन्य टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने के अवसर मिलते हैं। ब्रांच-वाइज आंकड़ों के अनुसार, CSE का औसत पैकेज 25.15 लाख रुपये और हाईएस्ट पैकेज 56 लाख रुपये था। इससे पता चलता है कि इस ब्रांच में अच्छी कंपनियों की ओर से आकर्षक नौकरी के अवसर उपलब्ध रहे हैं।

प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, विश्वविद्यालय में 140 से अधिक कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया और 1,300 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए गए। यहां छात्राओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में काम करने के अवसर मिलते हैं। कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट में शामिल रहीं।

IGDTUW BTech Placement 2026: हाइलाइट्स
    कोर्स- B Tech
    सबसे बड़ा पैकेज- ₹1 करोड़ CTC सालाना
    ऑफर देने वाली कंपनी- MotorQ
    ब्रांच- बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)
    कुल प्लेसमेंट ऑफर- 1,000 से ज्यादा
    प्री-प्लेसमेंट ऑफर- 200 से ज्यादा
    फुल-टाइम जॉब ऑफर- 370 से ज्यादा
    6 महीने की इंटर्नशिप- लगभग 180
    समर इंटर्नशिप- 220 से ज्यादा।

इस यूनिवर्सिटी में BTech में एडमिशन JEE मेन्स के स्कोर और JAC दिल्ली काउंसलिंग के माध्यम से मिलता है। इसके लिए छात्राओं को अलग से IGDTUW का प्रवेश एग्जाम देने की जरूरत नहीं होती। एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और सीटों का आवंटन जेईई मेन रैंक, उम्मीदवार की कैटेगरी, पसंदीदा ब्रांच और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।

पिछला लेखमहर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की छवियों ने बढ़ाया आकर्षण
अगला लेखबस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें