परंपरा और आस्था के साथ मना गोवर्धन पर्व, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गौ माता की पूजा कर खिलाया प्रसाद

0
2

रायपुर

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौ सेवा की परंपरा अनुरूप उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। 

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने भगवान कृष्ण और गौ माता से प्रार्थना करते हुए यह कामना की है कि प्रदेश के अन्नदाताओं के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

पिछला लेखइंदौर से देपालपुर तक स्वच्छता की नई उड़ान, एमपी के नौ शहर राष्ट्रीय मंच पर
अगला लेखनिगम के ‘नवरत्न’, स्वच्छता सर्वेक्षण में एमपी के नौ शहरों ने गाड़ा सफलता का झंडा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें