भोपाल: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की सौजन्य भेंट…

0
16

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में ICC-2025 Women’s World Cup चैंपियन टीम की अहम हिस्सा रही और वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए वीमेन ऑफ़ द मैच का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खेल संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ को आगे भी इसी तरह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कु. गौड़ ने क्रिकेट बाल भेंट की।

खेल संगठनों के पदाधिकारी के साथ उपस्थित प्रोफेसर, लेखक (डॉक्टर) सूर्यदेव सिंह जी ने जानकारी दी कि दल के सदस्यो ने मुख्यमंत्री के अलावा महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल, तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया जी से भी सौजन्य मुलाकात की I

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें