76 साल के पिता की बेरहमी से हत्या का आरोप, संपत्ति विवाद में बेटे ने लोहे के हथियार से किया हमला

0
1

बिलासपुर

संपत्ति विवाद में बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पहले उसने लोहे के हथियार से पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग को तड़पता छोड़कर आरोपित बेटा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे पिता को उनकी बेटी ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले विश्राम केंवट (76) घर में अकेले रहते हैं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती थी। इस वजह से उन्होंने अपनी बेटी और उसके परिवार को अपने साथ रखा था। बेटी का परिवार उनकी देखभाल के साथ खेती-किसानी का काम भी संभालता था। उनका बेटा आशाराम केंवट पास के गांव बरेली में रहता है। 

पिछला लेखगांव-गांव में बिकेंगे दूध-दही और घी, महिलाओं के हाथों में होगी जीविका सुधा केंद्रों की कमान
अगला लेख’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें