पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

0
1

लुधियाना 

पंजाब पुलिस के पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा को मोहाली की स्पेशल CBI कोर्ट ने 7 साल कैद की सजा सुना दी है। उसे कल (11 नवंबर) लुधियाना के ट्रांसपोर्टर की साले की शादी से किडनैप करने के मामले में दोषी करार दिया था। यह फैसला करीब 34 साल बाद आया।

दोषी को सेक्शन 365 में पांच कैद, 50 हजार जुर्माना, 120 बी 2 साल कैद, 25 हजार जुर्माना लगाया गया है। रंधावा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। सारी सजाएं एक साथ चलेगी।

जिस वक्त किडनैपिंग हुई, रंधावा DSP था। केस चलता रहा और वह प्रमोट होकर SSP की कुर्सी तक पहुंच गया। वहीं, किडनैपिंग के मास्टरमाइंड तत्कालीन SSP की केस के दौरान ही मौत हो गई।

किडनैपिंग के लिए आए 3 आरोपी पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई। हालांकि, केस चलता रहा और आखिर में ट्रांसपोर्टर के परिवार को आज इंसाफ मिल रहा है।

पिछला लेखअरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप
अगला लेखबठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें