मुरैना में बड़ा हादसा टला, चलती बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग

0
3

 मुरैना
 नेशनल हाईवे-44 पर धौलपुर रोड स्थित एसआरडी कॉलेज के सामने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकांश यात्री सो रहे थे। धुआं भरने पर यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
बस आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी

जानकारी के अनुसार, बस आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी। सरायछौला और एसआरडी कॉलेज के बीच अचानक बस के टायर में आग लग गई। जब तक चालक बस रोक पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। कॉलेज के पास बस रुकते ही यात्री बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।

यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्रेक सिस्टम से निकली चिंगारी आग लगने की वजह बताई जा रही है।

 

  • टैग्स
  • bus
पिछला लेखभोपाल मास्टर प्लान पर घमासान! अवैध निर्माण के मुद्दे पर सबसे ज्यादा आपत्तियां, आज से जनसुनवाई
अगला लेखमंच से विधायक ने पूछा इस्तीफा दूं या नहीं? भीड़ के जवाब ने सबको चौंकाया

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें